{"_id":"68b72983040830237f09332c","slug":"the-forest-department-team-caught-a-six-foot-long-crocodile-in-pahasu-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109351-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वन विभाग की टीम ने पहासू में छह फुट लंबा मगरमच्छ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वन विभाग की टीम ने पहासू में छह फुट लंबा मगरमच्छ पकड़ा
विज्ञापन
पहासू में पकड़े गए मगरमच्छ को पकड़कर ले जाते वन विभाग के कर्मचारी। स्रोत- जागरूक पाठक
पहासू। हीरापुर रजवाहे में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर छह फुट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा। दो दिन पहले मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल था। वहीं वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़कर नरौरा क्षेत्र में छोड़ दिया।
वन विभाग के क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि दो दिन पहले पहासू के हीरापुर गांव से सूचना मिली थी कि रजवाहे के पास मगरमच्छ घूम रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर गई और जांच की। उस वक्त रजवाहे में पानी काफी था जिस वजह से मौके पर कोई जीव नहीं दिखा।
मंगलवार को फिर से टीम जांच करने गई तो पानी कम था। इसके बाद मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया। दो घंटे बाद जाल में मगरमच्छ फंस गया।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई करीब छह फुट थी। बारिश में पानी के बहाव के चलते नदी से रजवाहे में आ गया था। उसको अब नरौरा स्थित नहर में आबादी क्षेत्र से दूर छोड़ दिया गया है।