फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The first merit list of postgraduates will be declared today

Bulandshahar News: आज आएगी परास्नातक की पहली मेरिट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक की तीसरी और परास्नातक की पहली मेरिट मंगलवार को जारी होगी। सोमवार पूरा दिन कॉलेज मेरिट बनाने में जुटे रहे। छात्र-छात्राएं प्रवेश संबंधित जानकारी लेने के लिए कॉलेजों में पहुंचे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही व आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेज मंगलवार दोपहर बाद तीसरी मेरिट जारी करेंगे।
विज्ञापन

इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए 26 व 28 अगस्त तक का समय मिलेगा। इसके लिए कॉलेजों ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
उन्होंने यह भी बताया कि परास्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए पहली मेरिट भी मंगलवार को जारी की जाएगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने के लिए 27 से 29 अगस्त तक का समय मिलेगा। इसके लिए प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्रा अपनी तैयारी पूरी कर लें, ताकि मेरिट में नाम आने पर वह निर्धारित समय तक अपना प्रवेश करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश करने के लिए सभी कॉलेजों की ओर से तैयारी कर ली गई हैं। सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाओं में प्रवेश करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही काउंटर पर प्रवेश करने वाले शिक्षक व कर्मचारियों को सीसीएसयू की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों से अवगत करा दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed