{"_id":"67d8517daf3f83912a0bb911","slug":"the-farmer-injured-in-the-beating-died-in-the-hospital-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-107270-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पिटाई से घायल किसान ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पिटाई से घायल किसान ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
जहांगीरपुर के जवां गांव निवासी रामस्वरूप शर्मा का फाइल फोटो। संवाद
जहांगीरपुर। थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पिटाई से घायल हुए किसान की रविवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में किसान के भतीजे ने मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के जवां गांव निवासी मोहित शर्मा ने बताया कि शनिवार को उनके चाचा रामस्वरूप शर्मा उर्फ शाका (42) अपने घर पर थे। शनिवार दोपहर गांव में रहने वाले विपिन ने चाचा रामस्वरूप शर्मा को किसी बहाने से हरेंद्र के घर पर बुलाया। वहां किसी बात को लेकर विपिन व उसके साथियों ने चाचा को बेरहमी से पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर अन्य ग्रामीण वहां आ गए, जिन्होंने बीच-बचाव कराया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। तभी जानकारी मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने घायल रामस्वरूप को पहले खुर्जा जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। मोहित ने शनिवार को जहांगीरपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी विपिन व अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रविवार देर रात उपचार के दौरान रामस्वरूप शर्मा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि किसान की मौत के बाद मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा।