{"_id":"67339f45d7fb5e787c0d75d1","slug":"the-fair-was-bustling-a-city-of-tents-settled-in-the-sands-of-ganga-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-124890-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गुलजार हुआ मेला, गंगा की रेती में बसा तंबुओं का शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गुलजार हुआ मेला, गंगा की रेती में बसा तंबुओं का शहर
विज्ञापन
अनूपशहर की गंगा रेती में बसा तंबुओं का शहर व हुक्का गुड़गुड़ा रहे श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : संवाद
अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का मंगलवार को जाह्नवी द्वार व आरती स्थल पर धार्मिक विधि-विधान व गंगा पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। पुजारी कंची पंडित ने वेद मंत्रों के साथ गंगा पूजन कराया। गंगा की रेती में तंबुओं का शहर गुलजार होने लगा है। 14 नवंबर को दीपदान किया जाएगा। 15 को मुख्य स्नान होगा। 15 दिन तक जारी रहने वाले मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
अनूपशहर में लगे मेले का शुभारंभ विधायक संजय शर्मा, पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल, तहसीलदार बीबी वर्मा, अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी द्वारा मां गंगा को दूध, फल व फूलों का भोग लगाकर किया। इस दौरान मां गंगा से 15 दिवसीय गंगा मेला के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की गई। उत्तराखंड के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगने वाला यह दूसरा बड़ा मेला है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
अनूपशहर गंगा तट पर कार्तिक चतुर्दशी यानि दिन बृहस्पतिवार को परिजनों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बड़ी संख्या में दीपदान करेंगें। जिससे गंगातट जगमगा उठेगा। गाजे बाजों के साथ बच्चों के मुंडन कराए जाएंगे। मनौती पूरी होने पर श्रद्धालु दंडौती करते हुए गंगा स्नान के लिए पहुंचेगें। मेला क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात्रि से जबरदस्त रौनक होनी प्रारंभ हो जाएगी। मेला उद्घाटन में पालिका अध्यक्ष जहांगीराबाद रामकिशन लोधी, कोतवाली प्रभारी रजनीश कुमार त्यागी, कुलपति जेपी विश्वविद्यालय राजीव सक्सेना, प्रधानाचार्य शशिबाला पंत, अभय गर्ग, हर्षित गर्ग, विनीत बंसल, नरोत्तमदास दास गोयल, राजेंद्र रस्तोगी, हिरदेश वार्ष्णेय, संदीप भारद्वाज, दिलीप भारद्वाज, अफजल गाजी, अनीता गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
गंगा की रेती में बढ़ी रौनक, गुलजार हुआ मेला
गंगा की रेती में मेले स्थल पर मंगलवार दिनभर श्रद्धालुओं का जत्था गंगा तट पर पहुंचता रहा। जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ सफाई, शौचालय, चिकित्सा, पशुचिकित्सा व पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। दिनभर युवा श्रद्धालु गंगा की रेती में मस्ती करते नजर आए। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चूल्हे पर खाना बनाती दिखीं। पुरुष ताश खेलकर व हुक्का गुड़गुड़ाकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं। कहीं बैल दौड़ तो कहीं ट्रैक्टर दौड़ हो रही है। मेले में दुकानें भी सज गई हैं। मीना बाजार, कपड़े, खाने पीने की वस्तुओं के साथ घरेलू वस्तुओं की भी दुकानें सज गई हैं। वहीं, दूसरी ओर बबस्टर गंज स्थित कांती प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य मेला कंट्रोल रूम व मेला कोतवाली बनाया गया है। इसके साथ ही पांच किलोमीटर के दायरे में लगे मेले की ड्रोन, सीसीटीवी व वॉच टॉवर से निगरानी रखी जा रही है। नगर पालिका परिषद कार्यालय में खोया पाया केंद्र बनाया गया है तथा सीसीटीवी कैमरों से बबस्टर गंज से अंबेडकर पार्क तक के क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।
-
अहार व नरौरा में मेले की तैयारियां अंतिम चरण में
अहार/नरौरा। कार्तिक पूर्णिमा का मेला अहार के सिद्ध बाबा घाट व मां अवंतिका देवी घाट पर भी लगेगा। मेला लगाने के लिए तैयारी तेज हैं। यहां पर श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुविधा और सुरक्षा की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं, नरौरा के रामघाट व राजघाट पर लगने वाले मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में सुविधा और सुरक्षा समेत अन्य सुविधाओं को भी पूरा कर लिया गया है। बताया गया कि अहार और नरौरा में भी बढ़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचेंगे।