{"_id":"57a8dc604f1c1bb461ee4a4d","slug":"the-daughter-of-the-house-photographed-dramebaaz-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया के घर फोटो खिंचवाने वाले ड्रामेबाज : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया के घर फोटो खिंचवाने वाले ड्रामेबाज : जयंत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुर्जा। जंक्शन क्षेत्र के गांव सांरगपुर में किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने बुंलदशहर गैंगरेप पर बिटिया के घर पहुंचकर फोटो खींचवा रहे नेताओं को ड्रामेबाज बताया। उन्होंने कहा कि नेताओं के फोटो खिंचवाने से बिटिया को इंसाफ नहीं मिलेगा।
उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की। जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री ने पाक जाकर देश का अपमान कराया है।
विज्ञापन
छोटे चौधरी ने अपने भाषणों में बसपा-सपा के बारे में तीखा प्रहार न करते हुए आगामी 2017 चुनावों की तरफ इशारा कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमा पर जवान गोली खाकर मर रहा है, वहीं मंत्री एसी वाले बंद कमरों में बैठकर और टीवी चैनलों पर जाकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत, रिटायर्ड जनरल श्यौराज सिंह, पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी मुंशी रामपाल, संगठन महासचिव डाॅ. राजकुमार सांगवान, त्रिलोक त्यागी, राजीव आदि रहे।
शहीद विशाल और दयानंद के घर गए जयंत
जहांगीराबाद (ब्यूरो)। रालोद महासचिव व पूर्व सांसद जयंत चौधरी सोमवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रौंडा व चरौरा पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद हुए फौजी विशाल चौधरी व दयाचंद चौधरी को उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। रालोद महासचिव शहीद विशाल के तीनों मासूम जुड़वा बच्चों से काफी देर तक बात भी करते रहे।
जयंत ने शहीद के परिजनों को 20 लाख की जगह 50 लाख देने, एक गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप स्वीकृत कराने, 20 बीघा जमीन दिलाने व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग सरकार से रखने का भी आश्वासन दिया। जयंत ने ग्रामीणों से दोनों शहीदों की शहादत पर भी चर्चा की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, डॉ. राजकुमार सांगवान, त्रिलोक त्यागी, आसिफ गाजी, डॉ. कुंवरवीर सिंह, मुकेश पंडित, पंकज प्रधान, जितेंद्र चौधरी, सुशील गुर्जर, निर्भय शर्मा मौजूद रहे।
कांग्रेसी विधायक ने छोटे चौधरी के बांधी पगड़ी
खुर्जा (ब्यूरो)। खुर्जा से कांग्रेस के विधायक बंशी सिंह पहाड़िया सोमवार को सांरगपुर गांव में आयोजित रालोद के कार्यक्रम में पूर्व सांसद जयंत चौधरी को पगड़ी बांधते हुए नजर आए। यह क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा कि बिना रालोद से पैक्ट हुए आखिर कांग्रेसी विधायक मंच पर कैसे पहुंच गए।
मामले में बंशी सिंह पहाड़िया ने बताया वह रालोद-कांग्रेस के गठबंधन के बूते पर विधायक बने थे।