फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The couple was attacked after entering the house

Bulandshahar News: घर में घुसकर दंपति का पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
The couple was attacked after entering the house
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से दबंगों ने पहले तो कचहरी से लौटते समय अभद्रता करते हुए धमकी दी। बाद आरोपियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दंपति को घायल कर दिया। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मोहल्ला डाकखाने वाली गली निवासी नाजिम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी दूसरे पक्ष के हाशिम, जफर आलम आदि से मुकदमेबाजी चल रही है, जिसके चलते आरोपी पक्ष उससे रंजिश मानता है। आरोप है कि 24 मई की दोपहर को वह न्यायालय में तारीख करने गया था। वहां पर पहले से आरोपी जफर आलम, हाशिम आदि मौजूद थे, जिन्होंने उसे देखते हुए गाली-गलौच करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह वह उनसे बचकर घर पहुंच गया। बाद में आरोपी हाशिम, शन्नो, जफर आलम, यशा आदि अपने हाथों में लाठी-डंडे, चाकू, लोहे की रॉड आदि लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed