फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The coronation of Ram

श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, झूम उठे अयोध्यावासी

Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The coronation of Ram
औरंगाबाद में श्रीराम का राज्याभिषेक करते मुख्य अतिथि। - फोटो : ब्यूरो

रावण का वध कर अयोध्या लौटने पर श्रीराम का भव्य तरीके से राज्याभिषेक किया गया। इसका मंचन औरंगाबाद, डिबाई  और गुलावठी समेत कई स्थानों पर रामलीला में किया गया।

विज्ञापन

डिबाई केश्रीराम लीला मैदान में बुधवार को राजगद्दी कार्यक्रम में श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष डा. एससी. सिंह, पदाधिकारी राहुल गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, तरूण अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विटोन वार्ष्णेय, उमेश गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, अनोखे लाल आदि ने भगवान की आरती उतारी। एंकर महेश गुप्ता व कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी ने सराहनीय  कार्य करने वालों को सम्मानित किया । इस अवसर पर व्यापारी, एडवोकेट, समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगाबाद में पर रामबाबू गुप्ता, चेतन सिंघल, प्रदीप गुप्ता, दीनू अग्रवाल, महीपाल लोधी, उमेश सिंघल, पुनीत सिंघल, अमित अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राजेन्द्र चरौरिया, चेतन कंसल, नरेश तायल, हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उधर गांव पर्वाना में क्षेत्रीय रामलीला प्रदर्शन के तत्वाधान में बुधवार रात रामलीला में राज तिलक, रूप बसंत नाटक के साथ रामलीला के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।  रामलीला में दिनेश पाठक, हरिदत्त माहुर, नंदलाल पाठक, विजय माहुर, श्यामलाल लोधी, महेन्द्र गौतम, रोहताश सिंह, राजेन्द्र नेता जी, दलीप सिंह माहुर, समीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

गुलावठी में श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने रामलीला बारात के दौरान करीब आठ घंटे तक घोड़ों पर बैठकर महाराजा अग्रसेन की झांकी में भाग लिया था।

रामलीला बारात में राधा-कृष्ण की झांकी को 11 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार, शोले फिल्म की झांकी को 7100 रुपये का द्वितीय पुरस्कार एवं श्रीकृष्ण की नीलामी की झांकी को 5100 रुपये का तृतीय पुरस्कार दिया गया। सम्मानित होने वाले अन्य व्यक्तियों में रामलीला मंडल के संचालक आचार्य रामप्रसाद शर्मा, रामलीला समिति के संरक्षक रमेश चंद जैन, थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव, राहुल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अनिल सिंहल, नरेश यादव, सुरेंद्र सिंह, नीरज सिंह, राजकुमार सैनी आदि शामिल हैं।

इस मौके पर मीनू गर्ग, अशोक कंसल, संजीव तेवतिया, महेश वर्मा, हरिप्रकाश चौधरी, पुरुषौत्तम चौधरी, रवि वर्मा, कुलदीप सिंहल, मदनगोपाल मक्खन, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अनूपशहर में भरत मिलाप का बबस्टरगंज गंगाघाट पर भावपूर्ण मंचन किया गया।

इस दौरान अभय गर्ग, अजय शर्मा, विपिन बंसल, राधेयशम गर्ग, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र, हरीश वार्ष्णेय, महेंद्रसिंह, सुनील शर्मा, राकेश शर्मा आदि मोजूद रहे। खुर्जा में जंक्शन रोड पर चल रहे रामलीला महोत्सव में भरत मिलाप का मंचन किया गया। इससे पूर्व नगर में भरत जी की शोभायात्रा निकाली गई।


भरत मिलाप के बाद लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। व्रज का कृष्ण रास, मणिपुरी नृत्य, राधा और गोपियों का रास देखने लायक था। एडीएम व्रजेश कुमार सिंह, एसडीएम राहुल यादव, सीओ विजय प्रकाश, नवीन कुमार, महेश भार्गव आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed