फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The constable and in-charge who beat the follower was transferred

Bulandshahar News: फालोअर को पीटने वाले सिपाही और प्रभारी का हुआ तबादला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। फालोअर की शिकायत पर एसएसपी ने स्वॉट ग्रामीण टीम के प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल का थानों में स्थानांतरण कर दिया है। स्वॉट देहात प्रभारी पर निजी फालोअर रखने और हेड कांस्टेबल पर पिटाई करने के आरोपों की जांच एसपी देहात रोहित मिश्र करेंगे। एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रभारी स्वॉट टीम ग्रामीण दिनेश कुमार को हटाकर निरीक्षक अपराध थाना शिकारपुर भेजा है। साथ ही स्वॉट टीम ग्रामीण में तैनात हैड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव को हटाकर सलेमपुर थाने में स्थानांतरण किया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दो दिनों पूर्व एक फालोअर ने हैड कांस्टेबल जितेंद्र यादव पर पिटाई का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि स्वॉट टीम ग्रामीण का फालोअर अवकाश पर है और प्रभारी ने निजी फालोअर को कार्यालय में तैनात कर दिया, जो नियमों के विरुद्ध है। जांच रिपोर्ट के बाद अन्य कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed