{"_id":"589cb1894f1c1b875237b52e","slug":"the-coalition-government-will-forgive-the-debt-of-farmers-raj-babbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा होगा माफ : राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा होगा माफ : राजबब्बर
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोिधत करते राजबब्बर व भूपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा और बिजली बिल भी हाफ किया जाएगा।’ ये बातें शिकारपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहीं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यूपी में हरियाणा की तर्ज पर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
जनसभा में सिने अभिनेत्री नगमा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट भी पहुंचे। गुरुवार को शिकारपुर स्थित रामलीला मैदान में हुई जनसभा में राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि क्षेत्र में हरियाणा की तर्ज पर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, महाराजा भरतपुर के पुत्र और विधायक विश्वेंद्र सिंह, स्टार प्रचारक और अभिनेत्री नगमा ने भी विकास का मुद्दा उठाया। इससे पूर्व सभी नेताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन