फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The city struggled with traffic jams throughout the day, even ambulances were stuck.

Bulandshahar News: दिनभर जाम से जूझा शहर, एंबुलेंस भी फंसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
The city struggled with traffic jams throughout the day, even ambulances were stuck.
खुर्जा के धरपा कट के पास बस में आग लगने के बाद हाईवे पर लगा जाम । संवाद
बुलंदशहर/शिकारपुर। शहर की सड़कें रविवार को दिनभर जाम से जूझती रहीं। हाईवे से लेकर अंदर तक सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। भूड़ चौराहे के पास एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। चरमराई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी जद्दोजहद करते नजर आए।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और अन्य राज्यों व जनपदों में नौकरी करने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में अपने घरों को लौट रहे हैं। रविवार को बुलंदशहर का मुख्य भूड़ चौराहा सुबह से ही जाम की चपेट में आ गया था। चौराहे के आसपास से गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं। यात्री बसें, निजी कारें और दोपहिया वाहन रेंगते नजर आए। जाम में फंसे कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें सामान्य दूरी तय करने में भी दोगुना से अधिक समय लग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस को अतिरिक्त इंतजाम करने चाहिए थे, लेकिन कोई भी जवान यातायात को व्यवस्थित करने के लिए मौजूद नहीं था। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि जाम खुलवाने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जहां भी जाम की सूचना मिली वहां पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उसे खुलवा दिया। दूसरी ओर शिकारपुर के मुख्य पैंठ चौराहे पर ट्रक के फंस जाने से जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खुर्जा के धरपा कट के पास बस में आग लगने के बाद हाईवे पर लगा जाम । संवाद

खुर्जा के धरपा कट के पास बस में आग लगने के बाद हाईवे पर लगा जाम । संवाद

खुर्जा के धरपा कट के पास बस में आग लगने के बाद हाईवे पर लगा जाम । संवाद

खुर्जा के धरपा कट के पास बस में आग लगने के बाद हाईवे पर लगा जाम । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed