फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The city started resonating with Bol Bam, eight buses left for Haridwar

Bulandshahar News: बोल बम से गूंजने लगा शहर, आठ बसें हरिद्वार हुईं रवाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
The city started resonating with Bol Bam, eight buses left for Haridwar
गुलावठी में बारिश के दौरान हुए जलभराव के बीच जीटी रोड से गुजरते हुए कांवड़िए। संवाद
बुलंदशहर/स्याना। शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए शिव भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को बोल बम बम-बम के जयकारों से रोडवेज बस अड्डा गूंजायमान रहा। बृहस्पतिवार रात 21 बसों से शिवभक्त हरिद्वार रवाना हुए। अब तक 50 बसें बुलंदशहर रोडवेज बस अड्डे से हरिद्वार के लिए रवाना की जा चुकी है। उधर, निजी वाहनों से शिव भक्त हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन


शिवरात्रि नजदीक आने पर शिव भक्तों का हरिद्वार के लिए जाने का सिलसिला अभी जारी है। देहात क्षेत्र के काफी संख्या में शिव भक्त बोल-बम बम-बम कहते हुए रोडवेज बसों से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। शिव भक्तों की यह संख्या शनिवार व रविवार को बढ़ने की उम्मीद है। शिव भक्तों के रोडवेज बस अड्डे पर आने के दौरान निगम के अफसरों द्वारा हरिद्वार के लिए आरक्षित की गई बसों को लगाया गया। जिसमें शिवभक्तों को बैठाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। उधर, स्याना के देवी मंदिर से शिव भक्तों के कई जत्थे हरिद्वार को रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व शिव भक्तों ने मंदिर में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद बोल बम के जयघोष लगाते हुए नगरवासियों ने जत्थों को रवाना किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात 21 बसें तो शुक्रवार शाम तक आठ बसें हरिद्वार रवाना हुईं। डिपो से प्रतिदिन 25 बसों को हरिद्वार के लिए आरक्षित रखा जा रहा है। बसें कम पड़ती हैं तो अन्य बसों में बैठाकर शिव भक्तों को हरिद्वार के लिए भेजा जाएगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गुलावठी से होकर गुजरे मध्यप्रदेश के शिव भक्त
गुलावठी/अनूपशहर। नगर में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अनेक शिव भक्त बम-बम भोले के जयकारों के साथ हाईवे से होकर गुजरे। शिवभक्त जब हाईवे से गुजर रहे थे तो बारिश हो रही थी। बारिश में भी शिवभक्तों के कदम नहीं रूके। बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वह आगे बढ़ते रहे। बारिश के कारण प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर एवं पशु चिकित्सालय के सामने हाईवे पर जलभराव हो जाने पर शिवभक्तों को उसके बीच से होकर निकलना पड़ा। वहीं, औरंगाबाद नगर से होते हुए शिव भक्त अपने-अपने शिवालयों को रवाना हुए। अनूपशहर गंगा घाट पर कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्तों की भीड़ रही। शिवरात्रि को लेकर गंगा घाट पर कांवड़ मेले में काफी संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed