फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The city air is unbreathable

Bulandshahar News: सांस लेने लायक नहीं शहर की हवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
The city air is unbreathable
बुलंदशहर। आतिशबाजी के खतरनाक धुएं और सड़कों पर उड़ने वाली धूल से अब लोगों का दम घुटने लगा है। सांस, हृदय रोगियों के साथ ही गर्भ में पल रहे शिशुओं की सेहत के लिए भी यह वातावरण खतरनाक है। बुधवार को शहर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 282 और खुर्जा का 195 गया। मापा गया। देश के सबसे प्रदूषित 264 शहरों में बुलंदशहर 23वें नंबर पर रहा।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण रोकने के लिए जिले में ग्रेप का दूसरा चरण लागू है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी कार्य योजना तैयार कर करीब 19 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। बावजूद इसके प्रतिदिन सड़कों पर कूड़ा-कचरा जल रहा है। धूल उड़ रही है और सड़कों के किनारे निर्माण कार्य भी हो रहा है।
विज्ञापन

इन सभी पर रोक न लगने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार नहीं दिख रहा। नगर निवासी मोहित गर्ग ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान खांसी व गले में खराश की समस्या हो गई। खांसते-खांसते आंखों में भी दर्द महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल दिवाली के बाद बिगड़ते हैं हालात : दिवाली के बाद प्रतिवर्ष हवा की सेहत बिगड़ जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा का प्रवाह थमते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। बुधवार सुबह हवा का प्रवाह कम रहा। इसकी वजह से भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed