फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The chants of Ganpati Bappa continue to echo throughout the district

Bulandshahar News: जिलेभर में गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
The chants of Ganpati Bappa continue to echo throughout the district
बीबीनगर ​स्थित पंडाल में विराजे भगवान गणपति। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/बीबीनगर। जिले में गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन शुक्रवार को जिले भर में धूम रही। जगह-जगह भजन संध्या व अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से मंडपों और घरों में गूंजते रहे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवीपुरा, साठा, रोडवेज बस अड्डा, चांदपुर रोड, डीएम रोड, आवास विकास व शिकारपुर बाईपास समेत जगह-जगह भगवान गणेश की स्थापित की गई। प्रतिमा स्थल पर भजन व संकीर्तन हुए। इसमें भक्तों ने उत्साह से भाग लिया। अनूपशहर के भारद्वाज कॉलोनी में श्रीगणेश जन्मोत्सव की धूम रही। भजन संध्या व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्री गणेश जन्मोत्सव आयोजन समिति भारद्वाज कॉलोनी के पं. देवेंद्र भारद्वाज के अनुसार ने बताया कि नौ दिवसीय कार्यक्रम चार सितंबर तक चलेगा। हर रोज प्रसिद्ध कलाकार भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। कॉलोनी के सैकड़ों लोग इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। पंडाल में विभिन्न प्रकार की झांकियां की भी प्रस्तुति दी जा रही हैं। देर रात वृंदावन से आई टीम ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। पं. देवेंद्र भारद्वाज ने कलाकारों की टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीबीनगर में गणपति बप्पा की प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना की गई। भक्त गणपति की पूजा-अर्चना व भोग लगाकर अपनी मनोकामना मांग रहे हैं। मोहल्ला आजमतारा स्थित शिक्षक आशु बैनीवाल के आवास पर गणपति की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की गई। इसी तरह जिले में जगह-जगह भजन संध्या व अन्य धार्मिक अनुष्ठान की धूम रही।

बीबीनगर स्थित पंडाल में विराजे भगवान गणपति। संवाद

बीबीनगर स्थित पंडाल में विराजे भगवान गणपति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed