फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The changing weather is taking a toll on health

Bulandshahar News: बदल रहा मौसम, सेहत पर पड़ने लगा भारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तीन घंटे की ओपीडी में 713 मरीजों ने उपचार करवाया। इसमें 206 मरीज वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

अक्तूबर माह शुरू होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। रात में मौसम में ठंड होने से लोगों को कूलर-एसी बंद करने पड़ रहे हैं। मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर रहा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ शरीर को उसके अनुरूप ढलने में समय लगता है। ऐसे मौसम में वायरल संक्रमण का खतरा रहता है। बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें। प्रतिदिन ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी और दस्त आदि बीमारी के मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
Iओपीडी में प्रतिदिन वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी और दस्त आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। ऐसे में सावधानी बरतें। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed