फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The car caught fire while moving

Bulandshahar News: मेरठ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ <bha>--</bha>- चलते-चलते आग का गोला बनी कार, कूदकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The car caught fire while moving
जहांगीराबाद क्षेत्र में कार में लगी आग। स्रोत: वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
जहांगीराबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर के पास बृहस्पतिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग समय रहते कूद गए और उनकी जान बच गई। कार कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर के पास बृहस्पतिवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में सवार जहांगीराबाद के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी वसीम और उनके रिश्तेदार आस मोहम्मद निवासी सहारनपुर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों औरंगाबाद जा रहे थे। शॉर्ट सर्किट होने से कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed