{"_id":"57a371934f1c1ba96f2b88d2","slug":"the-body-of-the-military-man-came-to-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव आया फौजी का शव, हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव आया फौजी का शव, हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
फौजी का शव गांव पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करते अधिकारी।
- फोटो : ब्यूरो
गुजरात के भुज जिला में ट्रेन की चपेट में आने से दो अगस्त को दशहरी गांव निवासी फौजी की मौत हो गई। फौजी का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को उनके गांव पहुंचा, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
अरनिया के दशहरी गांव निवासी तिलक सिंह (32) पुत्र दुर्जन सिंह 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। तिलक सिंह की तैनाती गुजरात के भुज जिले में थी। बताया जा रहा है कि दो अगस्त को छुट्टी लेकर तिलक सिंह अपने गांव आ रहे थे।
विज्ञापन
उसी दिन रात करीब तीन बजे भुज स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह तिलक सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन