फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The body of an old man was found hanging from a tree in the garden

Bulandshahar News: बाग में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The body of an old man was found hanging from a tree in the garden
बुगरासी। क्षेत्र के गांव जलालपुर में मंगलवार सुबह एक 60 वर्षीय ग्रामीण का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव जलालपुर निवासी रामेश्वर सिंह (60) सोमवार की रात अपने घर से निकले थे। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग की तरफ गए, जहां उन्होंने रामेश्वर का शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। उनके भाई ने घटना की जानकारी बुगरासी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मानते हुए पुलिस ने बताया कि रामेश्वर ने खुद ही फंदा लगाकर जान दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed