फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The body of a youth was thrown in the field after he was murdered

Bulandshahar News: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, परिजनों-ग्रामीणों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव घुसराना हरिसिंह निवासी भूपेंद्र सिंह (22) का शव शुक्रवार सुबह गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर सड़क किनारे खेत में मिला। मृतक के गले में रस्सी का फंदा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसी दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने मामले के खुलासे के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रबुद्धजनों व अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव घुसराना हरिसिंह निवासी भूपेंद्र सिंह नोएडा में रहकर नौकरी करते थे। करीब दो माह पूर्व ही उनका विवाह हुआ था। पिता अजीत सिंह ने बताया कि भूपेंद्र बुधवार को ही गांव आए थे। शनिवार को उनका आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षा थी।
विज्ञापन

देर रात खाना खाने के बाद वह घर पर ही थे। देर रात वह घर से कहीं चले गए। सुबह परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान कुछ लोगों ने करीब तीन सौ मीटर दूर गांव गेल के मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में भूपेंद्र का शव देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूपेंद्र के गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसी रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या की गई है।
सूचना पर सीओ रामकरन सिंह समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर वारदात के खुलासे की मांग की। माैके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह व एसपी देहात डाॅ. तेजवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ लोगों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।

अभी तो हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी : परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र की छह मई को ही गांव वामनी निवासी युवती पिंकी के साथ शादी हुई थी। पिंकी पति की मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव देख बेसुध हो गईं। परिजन व ग्रामीण महिलाएं उन्हें संभालती नजर आईं। पिंकी ने बताया कि रात करीब 11 बजे तक भूपेंद्र उनके साथ ही थे। घर से वह कब और कहां गए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सुबह उठने पर पति के घर पर न होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed