{"_id":"692c773d161c6096b30620bb","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-four-days-was-found-in-a-drain-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110522-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चार दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चार दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में युवक के शव मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग । संवाद
खुर्जा जंक्शन। विमला नगर कॉलोनी निवासी अमर (30) बीते चार दिन से लापता थे, जिनका शव रविवार को जंक्शन मार्ग पर नाले में मिला। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
जंक्शन क्षेत्र की विमला नगर कॉलोनी निवासी राजू ने बताया कि उनका बेटा अमर डाकघर में सफाईकर्मी था। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह घर से डाकघर के लिए निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
इसके बाद बुधवार को खुर्जा जंक्शन चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार दोपहर को जंक्शन मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर नाले में स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त अमर के रूप में हुई। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। शव को देख परिजन बिलख उठे। राजू ने बताया कि अमर को शराब पीने की लत थी। संभावना है कि शराब के नशे में वह नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।