{"_id":"694430d025365d352c0e058a","slug":"the-body-of-a-young-man-returning-from-his-aunts-house-was-found-on-the-roadside-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-145539-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुआ के घर से लौट रहे युवक का सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुआ के घर से लौट रहे युवक का सड़क किनारे मिला शव
विज्ञापन
शिकारपुर। थाना क्षेत्र के पहासू-खुर्जा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त पुलिस ने गांव अचलपुर थाना पहासू निवासी युवक गौरव के रूप में की। बताया गया कि वह चार दिन पूर्व अपनी बुआ के घर गया था। वहां से बुधवार देर रात लौटते समय हादसे में जान जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहासू थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी रामभूल शर्मा ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार चार दिन पूर्व अपनी बुआ के घर गांव जिरोली थाना अनूपशहर गया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उनके पुत्र का शव पहासू खुर्जा रोड पर शिकारपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला है। आशंका जताई कि रात में किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।