फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The body of a teenage girl was found hanging from a noose in her room.

Bulandshahar News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenage girl was found hanging from a noose in her room.
पहासू निवासी मृतका पूनम का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
पहासू। कस्बा स्थित रामपाल मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शनिवार सुबह कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। पड़ोस में रहने वाली महिला जब घर पहुंची तो उसने शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व परिवार के लोग पहुंच गए। मोहल्ला निवासी प्रभा देवी ने बताया कि उनके पति दौलत राम की काफी साल पहले बीमारी से मौत हो गई। इसके अलावा चार बेटियों की शादी हो गई। प्रभा देवी फिलहाल अपनी 17 वर्षीय बेटी पूनम और एक बेटे के साथ रह रहीं थी। शनिवार को वह दवा लेने छतारी जा रहीं थी तो उनकी बेटी पूनम बस अड्डे तक छोड़ने आई थी। इसके बाद वह घर चली गई। कुछ देर बाद जब पड़ोस में रहने वाली महिला उनके घर गईं तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह महिला ने दरवाजा खोला तो देखा कि पूनम पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई है। महिला ने आस-पास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पूनम को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मां प्रभा देवी भी बीच रास्ते से लौट आईं। घटना के बाद मोहल्ला में मातम पसर गया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed