{"_id":"685c2b09760ca87619099067","slug":"the-body-of-a-finance-worker-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-garden-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-136202-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाग में फंदे से लटका मिला फाइनेंस कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाग में फंदे से लटका मिला फाइनेंस कर्मी का शव
विज्ञापन
पहासू के शिकारपुर मार्ग पर शव मिलने के बाद घटनास्थल पर खड़ी मृतक शीलेंद्र की बाइक । संवाद
पहासू। कस्बा स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी का शव बुधवार सुबह शिकारपुर मार्ग स्थित आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जब मैनेजर ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई तो पुलिस ने गहनता से जांच की। मृतक के शव के पास खड़ी बाइक से कंपनी का कैश बरामद होने से लूट का अंदेशा गलत निकला। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या किया जाना सामने आ रहा है।
थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव उमराला निवासी 31 वर्षीय शैलेंद्र सिंह पहासू स्थित सेटिन हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में कार्य करते थे। साथ ही पहासू के सोमना मार्ग स्थित मोहल्ला पठान टोला में किराये के मकान में रहते थे। मंगलवार को वह कमरे से कंपनी के लिए कलेक्शन करने के लिए निकले थे लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। बुधवार सुबह के समय ही शिकारपुर मार्ग स्थित नीरज के आम के बाग में ग्रामीणों ने पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ देखा।
इसकी जानकारी उन्होंने फोन करके पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो शव की शिनाख्त फाइनेंस कर्मी शैलेंद्र के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजन और फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक को सूचित किया। मौके पर पहुंचे फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक रामेश्वर ने लूट के बाद युवक की हत्या करने का शक जताया। बताया कि कंपनी के कलेक्शन का कुछ रुपया शैलेंद्र के पास था। पुलिस ने मृतक की बाइक से कलेक्शन किए गए करीब 20 से 25 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शैलेंद्र की बाइक की डिक्की से नगदी भी बरामद हुई है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात