{"_id":"68179d9dd6961d31a4096a5e","slug":"the-appearance-of-mandav-rishi-ashram-and-gurukul-ashram-will-be-improved-with-244-crores-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133467-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 2.44 करोड़ से संवरेगी मांडव ऋषि आश्रम व गुरुकुल आश्रम की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 2.44 करोड़ से संवरेगी मांडव ऋषि आश्रम व गुरुकुल आश्रम की सूरत
विज्ञापन
बुलंदशहर। मांडव ऋषि आश्रम, महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम व कल्याण सिंह स्मृति स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन मंत्री ने करीब 2.44 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
जारी राशि से तीनों स्थलों पर नए भवन, पार्क, शौचालय समेत अन्य कार्य होंगे। यहां होने वाले कार्यों का नक्शा तैयार किया गया है। मांडव ऋषि आश्रम के लिए 78.50 लाख रुपये, महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम कर्णवास के लिए 96.30 लाख रुपये और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह स्मृति स्थल रामघाट के सौंदर्यीकरण के लिए 59.18 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि पर्यटन मंत्री के प्रयास से जारी की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि स्वीकृत की गई राशि मिलने के बाद यहां पर होने वाले कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा किनारे वाले क्षेत्र में कॉरिडोर बनाने की योजना है।
विज्ञापन
इसके लिए जिला पर्यटन समिति का गठन किया गया है। यह समिति कॉरिडोर को विकसित करने के लिए कार्ययोजना जल्द बनाकर शासन को भेज देगी। समिति कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुटी है।