फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The agent swindled Rs 4.55 lakh in the name of selling the car

Bulandshahar News: कार बेचने के नाम पर एजेंट ने हड़प लिए 4.55 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
The agent swindled Rs 4.55 lakh in the name of selling the car
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति ने किस्त जमा न होने पर खींच कर लाई गई स्कॉर्पियो कार बेचने का झांसा देकर 4.55 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपी ने न तो रुपये वापस कर रहा है और न ही गाड़ी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में नयागांव चांदपुर निवासी पीड़ित गिरीश पाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी संजीव कुमार एक बैंक की रोडवेज बस स्टैंड स्थित शाखा में काम करता था। लोन वाली गाड़ियों को ग्राहकों से खींचकर लाने के बाद उनको बेच दिया जाता था। पीड़ित ने संजीव कुमार से सात लाख रुपये में एक स्कार्पियो खरीदना तय किया था। इसके लिए 5 मई 2023 को उन्होंने ऑनलाइन 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। 6 मई को चेक के माध्यम से एक लाख रुपये, 28 मई को तीन लाख रुपये नगद और 29 सितंबर 2023 को 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से दिए गए। इसके बाद आरोपी संजीव कुमार ने बताया कि गाड़ी को उसके मालिक ने छुड़ा लिया है। ऐसे में वह उनके रुपये वापस कर देगा।
विज्ञापन

आरोप है कि अभी तक संजीव ने रुपये वापस नहीं किए। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में जांच कराकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed