फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tender not done, date of mass marriage postponed again

Bulandshahar News: नहीं हुआ टेंडर, फिर टली सामूहिक विवाह की तिथि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tender not done, date of mass marriage postponed again
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह के आयोजन की तिथि एक बार फिर टल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से यह दिक्कत हुई है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर आयोजन की नई तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 हजार रुपये का सामान विवाह समारोह में शामिल होने वाली दुल्हन को दान स्वरूप दिया जाता है। वहीं, आयोजन में भोजन व अन्य व्यवस्था करनी होती है। इसके लिए पहले पांच और दूसरी बार तीन फर्मों ने आवेदन किया, लेकिन राशि कम होने की वजह से टेंडर नहीं लिया। इस वजह से 25 फरवरी को होने वाले आयोजन को फिलहाल टाल दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि नये सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। योजना के तहत अब तक 741 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 50 से अधिक आवेदन अल्पसंख्यक जाति से संबंधित हैं। योजना के तहत एक शादी कराने पर 51 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस राशि में से 35 हजार रुपये की राशि समारोह में शामिल होने वाली नवविवाहिता के बैंक खाते में जमा कराई जाती है। जबकि 10 हजार रुपये का घरेलू व जरूरी सामान दान स्वरूप दिया जाता है। छह हजार रुपये की राशि विवाह समारोह में खर्च की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed