फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ten thousand rupees were extorted by trapping a young man in honey trap, home guard arrested

Bulandshahar News: युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर दस हजार रुपये ऐंठे, होमगार्ड गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand rupees were extorted by trapping a young man in honey trap, home guard arrested
खुर्जा। कोतवाली में कार्यरत होमगार्ड और एक महिला समेत पांच लोगों ने हनीट्रैप में फंसाकर युवक से दस हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर पिटाई की और पांच लाख रुपये की मांग की। ज्यादा रुपये नहीं होने पर दस हजार रुपये लेकर पीड़ित को बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया,। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



खुर्जा के सुशीला विहार निवासी गिर्राज सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें एक महिला बात कर रही थी। महिला ने बताया कि वह उनको पहचानती है। इसके बाद महिला धीरे-धीरे बात करने लगी और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद महिला ने पीड़ित से मिलने की बात कही। 22 अक्टूबर को महिला बुलंदशहर भूड़ चौराहे के पास मिली और उन्हें आरटीओ कार्यालय के पास एक रेस्तरां में ले गई।
विज्ञापन


वहां पर खाना खाने के बाद दोनों मॉल में घूमने चले गए। इसके बाद दोनों एक होटल पर चले गए। जहां कुछ देर बैठने के बाद पीड़ित कमरे के बाहर आया तो वहां वर्दी पहने हुए होमगार्ड आ गया। वहां पर होमगार्ड जबरन युवक पर कार्रवाई का दबाव बनाने लगा। वहां पर महिला ने भी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। युवक कुछ समझ पाता कि दो-तीन अन्य लोग भी आ गए, जिन्होंने पीड़िता गिर्राज सिंह की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस में दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी होमगार्ड व अन्य युवक कार में बैठ गए और जबरन पीड़ित गिर्राज सिंह को भी बैठा लिया। इसके बाद उनको अलीगढ़ की ओर ले गए। जबरन उससे से पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। होमगार्ड का नाम मोहम्मद नफीस, इसके अलावा अरनिया थाना क्षेत्र के रोहिंदा गांव निवासी अली मोहम्मद, जान मोहम्मद और एक अज्ञात थे। महिला ने अपना नाम चांदनी बताया था। आरोपियों ने जबरन युवक के खाते से दस हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद उसको पीटा और रात 11 बजे बीच हाइवे पर छोड़कर चले गए।




तहरीर के आधार पर होमगार्ड मोहम्मद नफीस निवासी कलंदरगढ़ी, अली मोहम्मद, जान मोहम्मद, एक अज्ञात और महिला समेत पांच के खिलाफ धारा बीएनएस 308-6, 61-2, 127-2 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। - भास्कर मिश्रा, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed