फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   temprature increased

38 डिग्री तापमान के साथ चिलचिलाती धूप झुलसाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
temprature increased
धूप से बचने के लिए छतरी लगाकर जाती युवतियां। - फोटो : BULANDSHAHR
38 डिग्री तापमान के साथ चिलचिलाती धूप झुलसाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में इस समय तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। बृहस्पतिवार को बादल भी छाए रहे और 38 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच चिलचिलाती धूप की तपिश भी बरकरार रही। गर्मी ने पूरा दिन पसीना छुड़ाया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद है। इन दिनों झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है।

गत कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार की बात करें तो दिन निकलते ही बादलों के बीच तपिश अपना रंग दिखाने लगी। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में घर से निकलने वाले तपिश से बचने के लिए छाता लेकर या फिर अंगोछा और दुपट्टा आदि से अपना मुंह ढककर निकले। तपिश से बचने के लिए अन्य उपाय भी किए, लेकिन पूरा दिन पसीने से निजात नहीं मिल सकी। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही और आद्रता 65 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 37 डिग्री रहेगा और न्यूनतम अपनी जगह 28 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहेगा। हवा की गति बढ़कर 16 किलोमीटर प्रति घंटा चलने और आद्रता कम होकर 56 फीसदी होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। रविवार से आगामी कई दिन तक झमाझम बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही तपिश से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस तरह रहा तापमान
सुबह 08 बजे: 34 डिग्री सेल्सियस
सुबह 10 बजे: 36 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 12 बजे: 38 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 02 बजे: 38 डिग्री सेल्सियस
शाम 06 बजे: 35 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed