फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature drops after rain, feeling cold in the morning and evening

Bulandshahar News: बारिश के बाद तापमान गिरा, सुबह-शाम ठंड का अहसास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दिनों बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं बारिश के बाद किसान धान की कटी फल को सुखाने व बचाने में जुटे हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस बार ठंड जल्द आने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले दिनाें लगातार हुई बारिश से सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को हुआ। इससे आलू व सरसों की बुवाई भी प्रभावित हो गई। अब मौसम साफ हुआ तो सुबह-शाम ठंड का अहसास होने बढ़ने लगा है। किसान महेंद्र सिंह और रवि कुमार का कहना है कि तेज हवा के साथ आई बारिश से धान की खड़ी फसल गिर गई। वहीं, कटी फसल खेतों में पानी भरने से पूरी तरह डूब कर भीग गई।
विज्ञापन

इससे उत्पादन कम होगा और किसानों को बड़ा नुकसान होगा। दाना भी काला पड़ा तो फसल का उचित दाम भी मंडी में नहीं मिल सकेगा। किसान इस समय अपनी फसल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 72 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। हालांकि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा लेकिन ठंड जल्द आने का अनुमान बन रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed