फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature dropped by four degrees in the last three days

Bulandshahar News: पिछले तीन दिन में चार डिग्री गिरा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by four degrees in the last three days
पूरा दिन मौसम रहा साफ, शाम पांच बजे के बाद हल्के बादलों में छिपे सूर्यदेव। संवाद
बुलंदशहर। बदले मौसम व बूंदाबांदी के बीच पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम होकर रविवार को 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात तेज हवाओं के बीच जगह-जगह बूंदाबांदी हुई। इस बीच अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस हो गया। आर्द्रता 41 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज के अनुसार इस समय अब मौसम साफ हो गया है। आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार होने का अनुमान है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी रहेगा। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed