फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   tejpal murder case

Bulandshahar News: शूटर ने पत्नी की सुपारी देने वाले पति की ही कर दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
tejpal murder case
तेजपाल हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी। संवाद
बुलंदशहर। प्रॉपर्टी डीलर तेजपाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बताया कि तेजपाल का पत्नी बबीता से विवाद चल रहा था। उसकी हत्या कराने के लिए तेजपाल ने छह लाख की सुपारी दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह महिला की हत्या नहीं करना चाहते थे। सुपारी में दी गई आधी रकम लौटाना न पड़े इसलिए तेजपाल की हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव बीछट निवासी तेजपाल सिंह ककोड़ के मोहल्ला कसाईबाड़ा में अपनी भांजी के घर में अकेले रहते थे। 15 नवंबर को घर पर उनका शव पड़ा हुआ मिला था। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के गले में गोली का निशान मिला था। पुलिस ने तेजपाल की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में तेजपाल के साथी ककोड़ क्षेत्र के शेरपुर निवासी दीप सिंह सोलंकी और खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फराना निवासी बबली उर्फ बलराज का नाम सामने आया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने ककोड़ स्थित ट्यूबवेल से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तेजपाल को शक था कि पत्नी उसकी हत्या करवाना चाहती है। इसलिए उसने दीप सिंह से पत्नी की हत्या करने को कहा। इसके बाद दीप सिंह ने तेजपाल की मुलाकात बबली से कराई, जहां हत्या के बदले छह लाख रुपये देने की बात तय हुई। तेजपाल ने तीन लाख रुपये पहले दे दिया, बाकी की रकम काम होने के बाद देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि जहां पर बबीता रहती थी, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। पकडे़ जाने के डर से वह हत्या नहीं कर पाए। 13 नवंबर को दोनों तेजपाल के साथ उसके घर में शराब पी रहे थे, तभी उनके मन में लालच आ गया। एडवांस में ली गई रकम वापस न करनी पड़े इसलिए गोली मारकर तेजपाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लाख रुपये, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक ताले की चाबी बरामद कर ली है।

सीसीटीवी ने बचा दी बबीता की जान
तेजपाल की पत्नी बबीता जहां रहती हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते तो आरोपी उनकी हत्या कर देते। सीसीटीवी में कैद होने के डर से ही हत्या की योजना टाल दी और सुपारी देने वाले पति को ही मौत के घाट उतार दिया।


खुलासे से पत्नी-पुत्र आश्चर्यचकित
मृतक तेजपाल की पत्नी बबीता और दोनों बेटे राजफाश के बाद से आश्चर्यचकित हैं। बबीता का कहना है कि वह कभी सपने में भी पति की हत्या के बारे में नहीं सोच सकतीं थीं। दोनों का विवाद जरूर चल रहा था लेकिन कभी ऐसा ख्याल भी उनके मन में नहीं आया। पति की मौत के बाद समाज में भी लोग उन्हें गलत नजर से देख रहे थे। पुलिस भी लगातार उनसे ही सवाल जवाब कर रही थी।

मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मृतक ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए अपने साथी और एक सुपारी किलर को छह लाख रुपए दिए थे। दोनों आरोपी महिला की हत्या नहीं कर सके। रुपये वापस न करने पड़ें, इसके लिए तेजपाल की हत्या कर दी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed