{"_id":"645fd14231528efc5c0ee469","slug":"teenager-missing-neighbor-accused-of-kidnapping-bulandshahr-news-c-30-1-105780-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किशोरी लापता, पड़ोसी युवक पर अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किशोरी लापता, पड़ोसी युवक पर अपहरण का आरोप
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते दिनों संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। साथ ही अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द से जल्द किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने तहरीर देकर बताया कि गत 10 मई की दोपहर उनकी 15 वर्षीय बहन घर से बाजार जाने की बात कह कर गई थी। लेकिन, वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद उन्हें जानकारी हुई कि उनकी बहन को गांव का ही आरोपी युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर लिया है। परिवार वालों ने सभी संभावित स्थानों पर बहन को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। ऐसे में उसके साथ अनहोनी की आशंका है। पीड़ित ने पुलिस से बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि एक पुलिस टीम को किशोरी की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद