{"_id":"69160f633857ed2b79023926","slug":"teenager-found-with-diphtheria-symptoms-referred-to-higher-center-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-143554-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किशोर में मिले डिप्थीरिया के लक्षण, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किशोर में मिले डिप्थीरिया के लक्षण, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में एक किशोर में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। किशोर औरंगाबाद क्षेत्र के बालका गांव का रहने वाला है। डिप्थीरिया के लक्षण होने पर निजी चिकित्सक ने विभाग को रिपोर्ट भेजी। स्वास्थ्य विभाग ने किशोर का सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा है। किशोर काे इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव बालका निवासी 17 वर्षीय किशोर के गले में दर्द, बुखार और खाना खाने में समस्या होने पर परिजन नगर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने जांच की तो किशोर के गले में झिल्ली नजर आई। सोमवार को चिकित्सक ने इसकी सूचना जिले के स्वास्थ्य विभाग और वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की टीम को दी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। मंगलवार को किशोर को इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया।
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर के परिजन उपचार के लिए लेकर आए थे। किशोर के गले में सूजन, सफेद रंग की झिल्ली बनी होना, बुखार और खाना खाने में परेशानी हो रही थी। डिप्थीरिया के लक्षण होने पर विभाग को सूचना दी गई।