फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teej festival celebrated

धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

Thu, 04 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Teej festival celebrated
देवीपुरा स्थित जनजागृति महिला प्रशिक्षण केंद्र पर झूला झूलती महिलाएं। - फोटो : ब्यूरो

नगर के देवीपुरा प्रथम में ईशमणि जन शिक्षा एवं धर्मार्थ ट्रस्ट संस्था द्वारा संचालित जन जागृति महिला प्रशिक्षण केंद्र पर तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्था की सचिव शालू वशिष्ठ, सलाहकार कविता वशिष्ठ, अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, प्रबंधक रूकमणि देवी, अलका शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, आलोक शर्मा, भारती, कीर्ति, निखिल, सौम्या और विवेक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


वहीं गुलावठी के कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वंशिका और जीविका को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक वीना कौशिक, प्रधानाचार्य दिनेश कौशिक, उप प्रधानाचार्या रेखा सैनी, नीलम, कल्पना, सोनाली, निशि, पूजा, अंकिता, रीतू, मोनिका, ममता, योगिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 उधर, भारत विकास परिषद संस्कार द्वारा स्थानीय महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला संयोजिका ममता शर्मा, पूजा तेवतिया, हापुड़ के अध्यक्ष डॉ. अनिल वाजपेई, अराधना वाजपेई, अरुण सिंहल, चंचल कंसल, अमरीष गोयल, पंकज कुमार, मधुसूदन अग्रवाल, मयंक, निशा कंसल, स्वाति अग्रवाल, भावना बंसल, मेघा सिंहल आदि मौजूद रहे। संचालन मयंक अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचीवर्स एकेडमी में बृहस्पतिवार को तीज उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों के झूले लगाए गए और छात्राओं को मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई। बच्चों ने उत्सव में भाग लेकर डांस आदि के माध्यम से सबका मन मोह लिया।


प्रधानाचार्या मोना मल्होत्रा ने बताया कि इस आयोजन में अध्यापिका शिप्रा, छवि, अलका, हिना, शिवानी, कविता, गीतू, अंजुल, दिव्या, सोनल, इफरा आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed