{"_id":"6a075f0dae3795dae40a9a4f","slug":"teams-formed-to-arrest-sub-inspector-neeraj-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप केस: दरोगा नीरज की गिरफ्तारी को टीमें गठित, जमीन हड़पने के लिए भाई को फंसाने की रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप केस: दरोगा नीरज की गिरफ्तारी को टीमें गठित, जमीन हड़पने के लिए भाई को फंसाने की रची थी साजिश
Fri, 15 May 2026 11:29 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 15 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हनीट्रैप केस में मुख्यारोपी दरोगा नीरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनीं। नीरज पीड़ित राकेश का सगा भाई है। बुलंदशहर पुलिस ने रामपुर में तैनात दरोगा पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। गिरोह के पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। टीमें रामपुर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
यह है मामला
जमीन को हड़पने के लिए यूपी पुलिस में कार्यरत दरोगा भाई ने अपने सगे भाई को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रच दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गैंग की महिला समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी दरोगा अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार व चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन