फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teachers taught children wearing black bands

Bulandshahar News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Teachers taught children wearing black bands
सिकंदराबाद खो खो में​ विजेता दयावती दीवान सिंह की टीम। स्रोत आयोजक
बुलंदशहर। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का विरोध जारी है। सोमवार को जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को काली पट्टी बांधकर पढ़ाया। बताया कि इस तरह का विरोध 15 अक्तूबर तक जारी रहेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्याय सुरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, जिला मंत्री अरुण राठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भयनंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर व जिला संयुक्त मंत्री पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति नियमानुसार हुई थी और उन्होंने सेवाकाल के शुरू में ही सभी शैक्षिक योग्यताएं पूरी कर ली थीं। इसलिए पुराने शिक्षकों को इस नियम से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन

वहीं एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को नियम से मुक्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed