फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hanuman descended from a 70-foot-high chimney while lying on a rope.

Bulandshahar News: 70 फीट ऊंची चिमनी से रस्सी पर लेटकर उतरे हनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hanuman descended from a 70-foot-high chimney while lying on a rope.
गुलावठी रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
बुलंदशहर/डिबाई/अनूपशहर/सिकंदराबाद/बुगरासी/स्याना/औरंगाबाद/शिकारपुर/गुलावठी। जिलेभर में रविवार रात रामलीला के मंचों पर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन किया गया। कहीं हनुमान संजीवनी बूटी लेकर पहुंचे तो कहीं लंका दहन, मेघनाद वध, सलोचना सती और अहिरावण वध की लीलाओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

डिबाई में 70 फीट ऊंची चिमनी से रस्सी पर पेट के बल लेटकर नीचे उतरते हनुमान का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस रोमांचक लीला को देखने के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर से भी लोग पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, करीब 20 हजार दर्शकों ने लीला का आनंद लिया।
विज्ञापन

डिबाई रामलीला मैदान में की रामलीला में मेघनाद के साथ युद्ध में शक्ति लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। विभीषण के बताए अनुसार हनुमान लंका से सुषेन वैद्य को लेकर आए। वैद्य ने लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए सूर्योदय से पहले संजीवनी बूटी लाने की बात कही। हनुमानजी का पात्र निभा रहे गांव गालिबपुर निवासी योगेंद्र कुमार चिमनी के भीतर लगी लोहे की सीढ़ियों से करीब 70 फीट ऊंचाई तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चिमनी से रामलीला मंच तक बांधी गई मोटी रस्सी पर पेट के बल लेटकर नीचे उतरे। उनके हाथ में संजीवनी बूटी और मुख के पास दोनों ओर अग्नि प्रज्वलित रॉड का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। योगेंद्र कुमार (38) पुत्र दिवंगत रामजीलाल ने बताया कि वह वर्ष 2016 से लगातार हनुमानजी का पात्र निभा रहे हैं। अब तक वह नौ बार चिमनी से उतरने की लीला का मंचन कर चुके हैं।
नगर के नुमाइश मैदान में श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में चल रही रामलीला में बाली वध, सुग्रीव राजतिलक, सीता खोज, हनुमानजी का लंका प्रवेश और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता और हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे।
अनूपशहर में श्रीरामलला सेवा समिति और आढ़ती यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रामलीला में सुलोचना सती की मार्मिक लीला का मंचन किया गया। सिकंदराबाद के रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में सूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।
बुगरासी में आयोजित रामलीला में मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। गुलावठी के रामलीला प्रांगण में लंका दहन और सीता की खोज की लीला दिखाई गई। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरित शर्मा, महामंत्री जय तेवतिया और कोषाध्यक्ष विशाल सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्याना के रामलीला मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रविवार रात लक्ष्मण शक्ति और संजीवनी बूटी की लीला का मंचन किया गया।

औरंगाबाद में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में श्रीरामलीला अभिनय मंडल की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता सारांश मिश्रा ने किया। शिकारपुर में नगर पालिका की ओर से रामलीला मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गुलावठी रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

गुलावठी रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed