{"_id":"60a6b2a38ebc3e11545c2086","slug":"teachers-did-not-get-salary-bulandshahr-news-gbd219015721","type":"story","status":"publish","title_hn":"588 शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, सत्यापन रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
588 शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, सत्यापन रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
588 शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, सत्यापन रिपोर्ट का इंतजार
बुलंदशहर। जनपद के परिषदीय स्कूलों में नवनियुक्त अधिकांश शिक्षकों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। कोरोना काल में वेतन न मिलने से शिक्षक काफी परेशान हैं। दो चरणों में हुई भर्ती में जिले में 700 शिक्षक स्कूलों में तैनात हुए थे। इनमें केवल अभी 112 शिक्षकों का वेतन लग सका है। शासन ने अब बीएसए को शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर उनका वेतन निकालने के आदेश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में शासन के आदेश पर 69 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इसमें जिले के स्कूलों को 700 शिक्षक मिले थे। काउंसिलिंग के बाद शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए थे। लेकिन इसके बाद से शिक्षक वेतन को तरस रहे हैं। विभाग के अनुसार शिक्षकों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन होकर आएगा तो उन्हें वेतन दिया जाएगा। शिक्षकों की नियुक्ति हुए भी चार माह से अधिक का समय हो गया है। बताया गया कि विभाग ने उस दौरान सभी शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र संबंधित विवि को सत्यापन के लिए भेज दिया था, लेकिन अभी 112 का सत्यापन आया है और इनका ही वेतन निकला है। शासन ने अब शिक्षकों की समस्या को देखते हुए शपथ लेकर उनका वेतन निकालने के आदेश बीएसए को दिए हैं। बीएसए ने बताया कि इस मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जल्द शिक्षकों का वेतन निकाल दिया जाएगा।
शिक्षकों का वेतन लगाया जा रहा है। शासन से अभी आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। यदि ऐसा है तो जल्द शिक्षकों का वेतन निकाल दिया जाएगा। मामले में लेखाधिकारी से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी