फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teachers asked for old pension and cashless medical facility

Bulandshahar News: शिक्षकों ने मांगी पुरानी पेंशन व कैशलेस चिकित्सा सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Teachers asked for old pension and cashless medical facility
बीएसए कार्यालय में मांगों का ज्ञापन देने पहंचे ​शिक्षक नेता।
बुलंदशहर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन बीएसए के माध्यम से भेजकर पुरानी पेंशन की बहाली और कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत अन्य मांग पूरी करने की मांग की है। ज्ञापन में शिक्षकों की 21 मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला संयोजक राम अवतार सिंह ने बताया कि मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, प्रत्येक विद्यालय में विभागीय सूचनाओं के संग्रह/प्रेषण के लिए एक संविदा कर्मी की नियुक्ति, वीडियो कॉल/वायस कॉल के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण पर रोक, अंतरजनपदीय स्थानांतरण का आदेश जारी किया जाए, प्रधानाध्यापक का पद सृजित किया जाए, 15 दिन का उपार्जित अवकाश और विद्यालयों में चौकीदार की नियुक्ति आदि हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल तोमर, जिला उप संयोजक प्रियंका शेखावत, जिला उपाध्यक्ष पूनम त्यागी, जिला मीडिया प्रमुख चंचल रानी, जिला मंत्री विनीत राणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष पहासू योगिता सिंह, ब्लॉक संगठन मंत्री पहासू योगेश राघव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जितेंद्र गौड, ब्लॉक उप मंत्री प्रीति तोमर, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिकारपुर अज़मत जावेद, ब्लॉक मंत्री अगौता आसिफ अली और ब्लॉक संयोजक खुर्जा पवन कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed