{"_id":"5787d3584f1c1b124b13e7ef","slug":"tata-407-broken-railway-gate-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा-407 ने तोड़ा रेलवे फाटक, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा-407 ने तोड़ा रेलवे फाटक, जाम
अमर उजाला ब्यूरो/चोला
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
चोला रेलवे स्टेशन पर टूटा हुआ रेलवे फाटक।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे रेलवे फाटक बंद करने दौरान ककोड़ की ओर से आ रही टाटा 407 के चालक ने फाटक तोड़ दिया और बुलंदशहर की ओर भाग गया। इसके बाद मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे के बाद जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन
फाटक संचालक सुंदर लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बूंदाबंादी हो रही थी। करीब नौ बजे जब वह फाटक बंद कर रहा था तो ककोड़ की ओर से एक टाटा 407 तेज गति से आई और फाटक तोड़कर चालक बुलंदशहर की ओर भाग गया। उसने इसकी सूचना चोला चौकी पुलिस को दी, मगर चालक भाग गया।
विज्ञापन
फाटक टूटने से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। बुलंदशहर से बल्लभगढ़ जाने वाले इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को बुलंदशहर की ओर से जाने वाले वाहनों को फतेहपुर जादो से वैर स्टेशन तथा ककोड़ की ओर से आने वाले वाहनों को गांगरौल से सिकंदरपुर स्टेशन से निकाला, मगर राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जाम पर काबू पा सकी। फाटक टूटने की सूचना मिलते ही खुर्जा से रेलवे के इंजीनियरों की टीम पहुंची और फाटक ठीक किया। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि फाटक पर यदि पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए तो कोई वाहन चालक फाटक तोड़ने का प्रयास नहीं करेगा।
उधर चोला चौकी प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि फाटक संचालक ने टाटा 407 की तहरीर दी है। उसकी तलाश की जा रही है।