फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tailor attacked with a knife over a financial dispute; condition critical.

Bulandshahar News: डंपिंग ग्राउंड का होगा कायाकल्प, एक करोड़ से हटेगा 22 हजार मीट्रिक टन कचरे का पहाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tailor attacked with a knife over a financial dispute; condition critical.
​शिकारपुर नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड। संवाद
शिकारपुर। नगर पालिका शिकारपुर के पहाड़पुर डंपिंग ग्राउंड में जमा कचरे के पहाड़ से जल्द छुटकारा मिलेगा। सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत लिगेसी वेस्ट रिमेडियेशन के लिए 1 करोड़ 8 लाख 98 हजार 680 रुपये स्वीकृत किए हैं। नगर पालिका द्वारा भेजी गई डीपीआर को शासन ने मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जल्द ही वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण का कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

पहाड़पुर डंपिंग ग्राउंड में करीब 22 हजार मीट्रिक टन कचरा वर्षों से जमा है। इस योजना के तहत पुराने कचरे को मशीनों से अलग किया जाएगा। रीसायकिल होने वाले कचरे को दोबारा उपयोग में लाया जाएगा। अनुपयोगी कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। इससे डंपिंग ग्राउंड की जमीन फिर से उपयोग लायक बन सकेगी। नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी और अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि बजट मिल चुका है। टेंडर पूरा होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पुराने कचरे के साथ ही रोज निकलने वाले कचरे का भी उसी दिन निस्तारण होगा। इससे भविष्य में कचरे का पहाड़ बनने से रोका जा सकेगा। इस कदम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा। पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। डंपिंग ग्राउंड के कचरे से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा था। लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed