{"_id":"6abaac33a533375d1d04331b","slug":"syana-simbhaoli-road-to-be-widened-at-a-cost-of-1444-crore-two-lakh-people-to-benefit-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-166699-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 14.44 करोड़ से चौड़ा होगा स्याना-सिंभावली मार्ग, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 14.44 करोड़ से चौड़ा होगा स्याना-सिंभावली मार्ग, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीबीनगर से सिंभावली होते हुए एनएच-9 तक जाने वाले लोगों का सफर जल्द आसान होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 7.35 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 14.44 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी दे दी है।
पहली किस्त के रूप में 7.22 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के करीब दो लाख लोगों, किसानों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि बीबीनगर से सिंभावली होते हुए एनएच-9 तक जाने वाली सड़क अभी करीब 3.50 से 3.75 मीटर चौड़ी है। इसे बढ़ाकर 5.50 मीटर किया जाएगा। इससे संकरे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शासन से विभाग से भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद विभाग अब टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। यह मार्ग सीधे एनएच-9 से जुड़ता है। सड़क चौड़ी होने से आसपास के गांवों के लोगों के साथ ही किसानों और रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भी लाभ मिलेगा।