{"_id":"56f6b9bc4f1c1ba41ff14eec","slug":"syana-municipality-cut-power-to-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना पालिका, सीएचसी की काट दी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना पालिका, सीएचसी की काट दी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
एलईडी बल्ब
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉवर कारपोरेशन ने बकाया बिल जमा न होने के कारण शनिवार को सीएचसी, नगर पालिका परिषद और पशु अस्पताल के बिजली कनेक्शन काट दिए। नगरपालिका परिषद पर करीब बीस लाख, सीएचसी पर करीब ढाई लाख और पशु चिकित्सालय पर लगभग 52 हजार रुपये बकाया हैं। बिजली विभाग की कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप है।
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाने के अभियान में स्याना की नगर पालिका परिषद, पशु अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बिजली के कनेक्शन काटे गए। स्याना के एसडीएओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइटें और ट्यूबवेल का 20,52,000 रुपये, सीएसची पर 2,66,000 रुपये और स्याना के पशु अस्पताल पर लगभग 52,000 रुपये बाकी है।
विज्ञापन
बकाया बिल जमा न करने के कारण शनिवार को तीनों विभागों के कनेक्शन काट दिए गए। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजीवन राम यादव ने कहा कि बिजली विभाग ने सरासर गलत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विभाग द्वारा पालिका कार्यालय को बिल ही नहीं भेजा गया है। इस प्रकरण की जानकारी एडीएम को दी गई है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहित जैन ने कहा कि बिजली बिल जमा करवाने की तत्काल व्यवस्था की जा रही है।