फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   syana case

स्याना कांड: योगेश राज ने दायर की सरेंडर याचिका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
syana case
स्याना कांड: योगेश राज ने दायर की सरेंडर याचिका
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना हिंसा के आरोपी और जिला पंचायत सदस्य योगेश राज ने बृहस्पतिवार को बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर याचिका दाखिल की है। योगेश राज की शुक्रवार को आत्म समर्पण किए जाने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट ने योगेश राज को एक सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया था।

तीन दिसंबर 2018 को स्याना कोतवाली की चिंगरावठी चौकी पर गोकशी को लेकर जमकर हिंसा हुई थी। हिंसा में तत्कालीन स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह और गांव चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की मौत हो गई थी। एसआईटी ने जांच कर स्याना हिंसा के मामले में योगेश राज समेत 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाईकोर्ट से आरोपी योगेश राज को जमानत मिल गई, जिस पर शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। तीन जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने योगेश राज को एक सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। योगेश के अधिवक्ता ब्रूनो भूषण ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को योगेश राज ने अधिवक्ता के माध्यम से बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर याचिका दाखिल की है। योगेश शुक्रवार को कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed