{"_id":"58c9924e4f1c1b6a3732bc85","slug":"surat-to-replace-kalam-bhoot-road-from-4-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से कालाआम भूड़ रोड की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से कालाआम भूड़ रोड की बदलेगी सूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
रुपये
विज्ञापन
प्रदेश में निजाम बदलने और आचार संहिता खत्म होते ही अफसर विकास कार्यों को पंख लगाने की तैयारी में लग गए हैं। फिलहाल करीब चार करोड़ रुपये से कालाआम-भूड़ रोड का निर्माण बीडीए कराएगा। आचार संहिता लगने के कारण इस मार्ग की निर्माण प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया था। इस मार्ग के बन जाने से लाखों लोगों को सुविधा होगी।
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की ओर से करीब चार करोड़ रुपये से कालाआम-भूड़ रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग के जर्जर होने के कारण बीडीए अफसरों ने निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए प्राधिकरण अध्यक्ष ने भी सहमति दे दी थी।
विज्ञापन
प्रस्ताव पास होने के बाद बीडीए अफसरों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन आचार संहिता के चलते सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका था। अब जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। आचार संहिता हटते ही नगर पालिका प्रशासन ने नगर में विकास कार्य कराने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी प्रथम में सड़क निर्माण और टीचर्स कॉलोनी में नाला बनने का काम शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन फरवरी को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नए विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया था। दो माह तक नए विकास कार्य पूरी तरह बंद रहे।
आचार संहिता हटने के बाद नगर में जगह-जगह विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं। मगर आचार संहिता के कारण काम चालू नहीं हो पाए थे। बता दें कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई थी। मगर किसी कारण काम चालू नहीं हो पाए थे। आचार संहिता के बीच नए प्रोजेक्ट शुरू करने पर पाबंदी होती है।