फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Supply disrupted in ten colonies due to a fault; residents suffer in the heat.

Bulandshahar News: फॉल्ट के चलते दस कॉलोनियों में आपूर्ति ठप, गर्मी में बेहाल हुए लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Supply disrupted in ten colonies due to a fault; residents suffer in the heat.
खुर्जा। कालिंदी कुंज और बिजली घर नंबर चार फीडर से जुड़ी दस से अधिक कॉलोनी में सात घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। घरों में इन्वर्टर बैटरी भी ठप हो गई।
विज्ञापन


जीटी रोड पर हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट के कारण कालिंदी कुंज, प्रीत विहार, विजय नगर, गोकुल विहार, चमन विहार, मुरारी नगर, न्यू शिवपुरी, मंदिर मार्ग, सिद्धेश्वर मंदिर, किला गांव रोड कॉलोनियों में सप्लाई बाधित रही। रात का समय होने से घरों में इन्वर्टर भी जल्दी डिस्चार्ज हो गए। बच्चे और बुजुर्ग उमस के कारण सो नहीं पाए। कई लोगों ने छतों पर रात गुजारी।
विज्ञापन

चमन विहार कॉलोनी निवासी निगमेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब दस बजे आपूर्ति ठप हुई थी, इसके बाद रातभर बिजली नहीं आई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह करीब पांच बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। स्थानीय निवासी मोहन शर्मा ने कहा कि गर्मी पहले ही बर्दाश्त से बाहर है। ऊपर से रात दस बजे लाइट गई तो सुबह पांच बजे आई। मरीज और छोटे बच्चे परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीत विहार निवासी हेमलता ने कहा कि बिजली कटौती के कारण गर्मी के साथ-साथ मच्छरों ने भी काफी परेशान किया। गर्मी से राहत के लिए घर के बाहर टहलने गए तो वहां पर मच्छरों ने परेशान किया। ऐसे में घर के बाहर भी सुकून नहीं मिल सका। अंदर उमस से लोग परेशान रहे। सुबह पांच बजे के बाद सप्लाई चालू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। यदि निगम के कर्मचारी जर्जर तारों को समय से बदलवा दें तो इस तरह रोजाना लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
-----------
कोट-
हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। तार को ठीक कर सुबह पांच बजे करीब आपूर्ति चालू कर दी गई। - अविनाश चौधरी, एसडीओ नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed