फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sunlight ineffective in front of cold wave, people kept shivering

Bulandshahar News: शीतलहर के आगे धूप बेअसर, कंपकंपाते रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। रविवार को शीतलहर ने लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर दिया। धूप तो निकली, लेकिन बेअसर रही। मौसम वैज्ञानिक अब लगातार कोहरा छाने और गलन वाली सर्दी का सामना करने की संभावना जता रहे हैं। नए साल का भी आगाज इसी तरह के मौसम से होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार की सुबह से ही बादल छा गए। इसके बाद रुक-रुक कर जिले में कहीं अधिक तो कहीं हल्की बारिश का सिलसिला शनिवार की रात तक जारी रहा। रविवार की सुबह भी बादल छाए रहे। करीब 11 बजे धूप निकली तो लोगों को लगा कि राहत मिलेगी, लेकिन पूरा दिन चली शीतलहर से कंपकपी छूटती रही।
विज्ञापन

ठंडी हवा के आगे धूप बेदम नजर आई। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। रविवार को अधिकतम 19.3 और न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 68 और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज के अनुसार लगातार दो दिन बादल छाने और बारिश होने की वजह से वातावरण में नमी बहुत अधिक है। पहाड़ों की बर्फबारी से शीतलहर चल रही है। इससे जल्दी निजात नहीं मिलने वाली है। अब लगातार कोहरा छाने और गलन वाली सर्दी का सामना होने की संभावना बन रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
-
ठंड से बचाव के लिए करें ये उपाय
- सुबह-शाम पर्याप्त गरम कपड़े पहनें।
- गुनगुने या फिर गरम पानी का सेवन करें।
- फ्रीज में रखे पानी या सामान का सेवन बिल्कुल न करें।
- सुबह ठंड कम होने पर ही टहलने जाएं।

- ठंड में मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।
-
ठंड में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- रात में सोने वाले कमरे में लकड़ी की अंगीठी न जलाएं।
- गीजर वाले शौचालय में स्नान के समय सजग रहें।
- बासी खाना न खाएं, केवल ताजा बना खाना खाएंं।
- कमरे की खिड़की व दरवाजों को बंद करके रखें, ताकि ठंडी हवा से बचा जा सके।
कोहरे में बचाव के लिए करें यह उपाय
- कोहरे में गाड़ी चलाते समय लो बीम या फ़ॉग लाइट का इस्तेमाल करें। हाई बीम का इस्तेमाल न करें।

- वाहन चलाते समय सड़क पर उचित दूरी बनाए रखें।
- वाहन चलाते समय ओवरटेक करने से बचें।
- वाहन चलाते समय वाइपर का इस्तेमाल करते रहें।

- वाहन चलाते समय सड़क के किनारे की लाइनों का पालन करें और अपनी लेन में रहें।

- वाहन पर पीले कलर का रिफ्लेक्टर लगाएं या वाहन की लाइट में पीले कलर की पन्नी बांध लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed