फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sugarcane farmers blocked highways

गन्ना किसानों ने जाम किया हाईवे

Mon, 12 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers blocked highways
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गन्ना भुगतान और रेट में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले किसानों ने रविवार को खुर्जा-जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।  वहीं सिकंदराबाद में भी किसानों ब्लॉक के सामने हाईवे पर धरना दिया।

रविवार को भाकियू भानू के जिला महासचिव दीपक चौधरी के नेतृत्व में किसान कॉलेज बस स्टैंड चौराहे पर एकत्र हुए। गन्ने का रेट बढ़ाने, शुगर मिलों पर गन्ने की बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग करते हुए खुर्जा जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों के जाम लगाने से रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम लगाने की सूचना पर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन चौकी इंचार्ज को सौंपा और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

करीब आधे घंटे बाद जाम हटाने के बाद कहीं मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि किसानों द्वारा दिया गया ज्ञापन उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।

सिकंदराबाद में भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने कृषि आयोग का गठन करने, कृषि संबंधी ऋण माफ करने, किसानों को पेंशन देने, बिजली की बढ़ी हुई दर वापस लेने, बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग उठाई।


 इस दौरान सुल्तान, खजान सिंह, नवाब अली, काली चरण,   रविंद्र, सतीश शर्मा, मदन लाल,  शिव कुमार, गजेंद्र प्रधान, ब्रजवीर सिंह, राजकुमार, रविंद्र शर्मा      मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed