फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sugarcane crop survey will be done by June 30

Bulandshahar News: 30 जून तक होगा गन्ने की फसल का सर्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में गन्ने की फसल का सर्वे जारी है। यह कार्य 30 जून तक चलेगा। सर्वे पूरा होने के बाद उसके आधार पर किसानों के सट्टा बनाए जाएंगे, जिसके आधार पर गन्ना पर्चियों का आवेदन होगा। अधिकारियों ने किसानों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले में पिछले साल 77 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ना उत्पादन हुआ है। गन्ना उत्पादक किसान 1.40 लाख से अधिक हैं। आठ चीनी मिलें इनका गन्ना खरीदती हैं। जिले में गन्ने की फसल का रकबा जानने के लिए सर्वे जारी है। सर्वेक्षण में जीपीएस का प्रयोग किया जा रहा है। शरद कालीन और बसंत कालीन दोनों ही गन्ने का सर्व किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे नीति में पारदर्शिता के लिए किसान को पूर्व सूचना देने पर जोर दिया गया है। किसानों को सर्वे टीम के खेत पर पहुंचने की तारीख और टीम इंचार्ज के नाम और मोबाइल नंबर की सूचना तीन दिन पूर्व एसएमएस के माध्यम से दी जा रही। किसानों को अपना घोषणा पत्र स्वयं आनलाइन भरना होगा। जिन किसानों का आनलाइन घोषणा पत्र उपलब्ध नहीं होगा, उनका सट्टा आगामी पेराई सत्र 2025-26 में बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed