फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar mill

गन्ना पेराई की तैयारी में जुटी चीनी मिलें, मरम्मत शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
sugar mill
sugar mill - फोटो : BULANDSHAHR
गन्ना पेराई की तैयारी में जुटीं चीनी मिलें, मरम्मत शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र 2020-21 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चाराें चीनी मिलों में करीब 60 फीसदी मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। डीसीओ ने सभी चीनी मिलों को मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। अफसरों ने बताया कि नवंबर माह के प्रथम सप्ताह से गन्ना पेराई सत्र की शुरूआत हो सकती है।
बुलंदशहर जनपद में गन्ने की बंपर पैदावार होती है। इस बार जनपद में 64 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में गन्ने की फसल है। चार चीनी मिलें किसानों से बड़ी मात्रा में गन्ना खरीदती हैं। अब नया गन्ना पेराई सत्र नजदीक आते ही चीनी मिलों को चलाने की तैयारी तेजी से चल रही है। अनूपशहर की सहकारी चीनी मिल, सबितगढ़ की त्रिवेणी चीनी मिल, अगौता की अनामिका चीनी मिल और बुलंदशहर की वेव चीनी मिल में 60 फीसदी मरम्मत का कार्य पूरा कर हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। सितंबर माह तक इस कार्य को पूरा करा लिया जाएगा। डीसीओ चीनी मिलों से प्रतिदिन मरम्मत कार्य की अपडेट ले रहे हैं। नया गन्ना पेराई सत्र नवंबर माह के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चीनी मिलों पर 138 करोड़ रुपये बकाया
पिछले गन्ना पेराई सत्र का चीनी मिलों पर अभी 138.50 करोड़ रुपये बकाया है। नए सत्र की तैयारी चल रही है, लेकिन किसानों का भुगतान अब भी फंसा हुआ है। गन्ना विभाग के अनुसार साबितगढ़ पर 45 करोड़ 50 लाख 54 हजार, अनामिका पर 27 करोड़ 77 लाख 68 हजार, वेव मिल पर 45 करोड़ 62 लाख 95 हजार और सहकारी चीनी मिल पर 19 करोड़ 34 लाख 18 हजार बकाया है। हालांकि भुगतान के मामले में जनपद मेरठ मंडल में टॉप पर है। चीनी मिलें अब तक 565 करोड़ पांच लाख 54 हजार रुपये का भुगतान कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed