{"_id":"61c4a6263869a82da86ba68c","slug":"sucide-bulandshahr-news-gbd231569681","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदगी के कुछ दिन बार प्रेमी संग गई किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामदगी के कुछ दिन बार प्रेमी संग गई किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरामदगी के कुछ दिन बार प्रेमी संग गई किशोरी की मौत
औरंगाबाद। प्रेमी संग गई किशोरी की बरामदगी के कुछ दिन बाद मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस को बताए बिना परिजनों ने शव बिटौरे में रखकर फूंक दिया। घटना की जानकारी होने के बार पुलिस ने किशोरी के पिता और एक अन्य को हिरासत में लिया है। घटना के बारे में कोई भी ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिनों पहले देवी जागरण हुआ था। एक भजन कलाकार पहासू का भी था। कार्यक्रम में कक्षा नौ में पढ़ने वाले गांव की एक किशोरी की उस भजन कलाकार से मुलाकात हुई। दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत शुरू हो गई। एक हफ्ते पहले किशोरी अपने घर से फरार हो गई। पीड़ित परिजनों ने थाना औरंगाबाद में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। तीन दिन पहले परिवार वाले किशोरी को पहासू क्षेत्र से बरामद कर लाए थे। पुलिस का कहना है कि 21 दिसंबर की रात को परिजन घर पर किशोरी को समझा रहे थे। इस दौरान पिता ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद वह कमरे में चली गई। जहां उसने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस और ग्रामीणों को बिना बताए ही उसका शव गांव के निकट एक बिटौरे में ले जाकर फूंक दिया।
इस तरह पुलिस को मिली जानकारी
बृहस्पतिवार को गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर शव को बिटौरे में रखकर फूंक दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला आत्महत्या का सामने आया है। खेत पर एक बिटौरा जला हुआ मिला। हड्डी के अवशेष पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
पहले सूचना मिली कि किशोरी की हत्या कर परिजनों ने शव बिटौरे में फूंक दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह प्रेमी संग चली गई थी। बरामद करने के बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद किशोरी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बदनामी के डर से शव को बिटौरे में रखकर फूंक दिया है। मामले में आरोपी पिता समेत अन्य के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी